दौसा नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड होगा। रेखा गुर्जर ने जीत दर्ज की है। वहीं कुल 11 निकायों में भाजपा सिर्फ 3 में बोर्ड बना रही है। 8 पर कांग्रेस का कब्जा है। सुबह वोटिंग के वक्त कांग्रेसी पार्षदों को लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षद पास खड़े होकर वोटिंग करते हुए देख रहे हैं। इधर, दौसा में दौसा नगर परिषद में कांग्रेस के पार्षद विधायक डीसी बैरवा के साथ पहुंचे तो नारेबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस के युवाओं ने डीसी बैरवा को कंधे पर बिठा लिया और नारेबाजी करने लगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा समर्थक युवा भी मंत्री किरोड़ीलाल और जगमोहन मीणा के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। देखें तस्वीरें… पढ़ें पूरे जिले का रिजल्ट… उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितम्बर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितम्बर को होगा। इसके लिए बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन पत्र 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।