दौसा में पंचायत राज चुनाव में आज द्वितीय चरण के नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट परिसर में उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक पूरी हुई। साथ ही बांदीकुई, बसवा, बैजूपाडा, महवा, मंडावर और मनोहरपुर-खेड़ला पंचायत समितियों के नामांकन का भी आखिरी दिन था। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। नामांकन के दौरान दौसा जिला परिषद के वार्ड 19 से पूर्व मंत्री और कांग्रेस SC प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी ने कांग्रेस से नामांकन भरा हैं। वहीं, भाजपा ने ऐन वक्त पर जिला परिषद के वार्ड नंबर 21 से प्रत्याशी बदल ​दिया। सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल की मां शकुंतला देवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि पहले पांचाेली सरपंच गुलाब बैरवा की पत्नी ऊषा बैरवा का नाम घोषित किया ​था। द्वितीय और तृतीय चरण में चुनाव जिले में द्वितीय और तृतीय चरण में पंचायत राज चुनाव संपन्न होंगे। इसके लिए द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न होने के बाद 19 अक्टूबर तक नाम वापसी और मतदान 28 अक्टूबर को होगा। वहीं तृतीय चरण की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। जिसकी नामांकन प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक होगी। 26 अक्टूबर तक नाम वापसी और 3 नवम्बर को वोटिंग होगी। देखें नॉमिनेशन की तस्वीरें…