दौसा शहर में शुक्रवार देर रात को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र में सिविल लाइन के पास हुआ। दोनों युवकों के शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बाइक को बस ने मारी टक्कर पुलिस ने बताया- रात करीब 11 बजे साइबर पुलिस थाने के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल कोतवाली थाने के एएसआई हरलाल ने बताया- मृतकों की पहचान अभिषेक महावर (25) और राजवीर गुर्जर (23) के रुप में हुई है। दोनों युवक शहर के जड़ाव फाटक के पास स्थित प्रकाश नगर के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो घरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद दोनों मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।