डीग में आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने संचार व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक हुई। इसमें मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क की स्थिति जांचने के निर्देश दिए। जहां नेटवर्क नहीं या कमजोर है, उन क्षेत्रों की 'शैडो एरिया' के रूप में सूची बनाई जाए। इन इलाकों में संचार व्यवस्था बेहतर करने के लिए कार्रवाई की जाए। नेटवर्क की कमियों को दूर करने के निर्देश कलेक्टर ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदान दलों और अन्य कर्मचारियों के लिए मोबाइल नेटवर्क जरूरी होगा। इसलिए चुनाव से पहले ही नेटवर्क की कमियों को दूर किया जाए। बैठक में दूरसंचार समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने बीएसएनएल को पत्र लिखकर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतें लंबित न रहें और विभाग आपसी तालमेल से काम करें। संपर्क पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण पर जोर जिकलेक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को संपर्क पोर्टल पर दर्ज समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक समन्वय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए और संबंधित विभागों से समन्वय कर निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान कराया जाए। बैठक में एडीएम देवेंद्र सिंह परमार, एएसपी अखिलेश शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जगदीश प्रसाद, बीएसएनएल के कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी दीनदयाल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।