डीग जिले के कामां कस्बे में मंगलवार को अंबेडकर चौराहे के पास एक मोबाइल टावर पर एक महिला चढ़ गई। महिला की पहचान कामेश्वर मोहल्ले की बीना सैनी के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशे शुरू की। महिला के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही अंबेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को संभाला और महिला को नीचे उतारने के लिए बातचीत शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला के टावर पर चढ़ने के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अभी महिला से बात कर असल वजह जानने और उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस की प्राथमिकता महिला को बिना चोट पहुंचाए सुरक्षित नीचे उतारना है।