आदर्श डूंगरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की थीम विकसित भारत-2047 रही। विद्यार्थियों ने भित्तिचित्रों के जरिए विकसित राष्ट्र की अनुभूति को अभिव्यक्त किया। कला एवं सांस्कृतिक प्रभारी विक्रम गर्ग ने कहा कि भारत आज विश्व के प्रमुख विकासशील देशों में शामिल है। देश को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, पर्यावरणीय रूप से मजबूत बनाकर वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना विकसित भारत@2047 का प्रमुख लक्ष्य है। यह वर्ष भारत की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ का वर्ष होगा। अभियान का उद्देश्य केवल अर्थव्यवस्था मजबूत करना नहीं है। निर्णायक मंडल में सुनीता शाबू, राजकुमारी सैनी शामिल रहीं। संस्था प्रधान के निर्देशन में परिणाम घोषित किया गया। दीपक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोविंद कुमार को दूसरा स्थान मिला। आलिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।