आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख दे, वरना CJP विरोध प्रदर्शन का एक और आह्वान करेगा। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। दो दिनों में हजारों प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को करीब 24 घंटे बाद रविवार सुबह को रिहा किया गया। तीनों को शनिवार सुबह विमान से ही हिरासत में ले लिया गया था। रिहाई के बाद CJP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आशुतोष रांका बोले- देश में जंग जैसे हालात बना दिए गए हैं। ये प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर दीपके दादी के निधन के बाद रविवार को नागपुर वापस चले गए। एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने कहा कि, हमें चाहे 100 बार जेल में डाल दो, हम डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली प्रदर्शन का दूसरा दिन, 5 तस्वीरें…