कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का असर राजस्थान में भी दिख रहा है। रेलवे ने राजस्थान से आने-जाने वाली 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क पर भारी जाम लगने की आशंका को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। उधर, श्रीगंगानगर में पुलिस सीजेपी से जुड़े 4 युवकों के घर पहुंची और उनको दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में जाने से मना किया। आरोप है कि पुलिस लगातार सीजेपी के कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है। दरअसल, सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर से लोग दिल्ली पहुंचेंगे। सीजेपी कार्यकर्ता का आरोप- प्रदर्शन में जाने से रोका जा रहा सीजेपी से जुड़े लोगों को रोकने के लिए श्रीगंगानगर में गुरुवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई की। श्रीगंगानगर पुलिस CJP के कार्यकर्ता यश गोयल के पी-ब्लॉक स्थित घर पर पहुंची और दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में जाने से मना किया। इसके अलावा शहर के जितेंद्र और भाटी सहित कई कार्यकर्ताओं के घर भी पुलिस पहुंची। इसके अलावा मुकलावा थाना क्षेत्र में भी एक युवक को भी दिल्ली जाने से मना किया। एक अन्य युवक का पूरा पता नहीं मिलने के कारण पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। यश गोयल ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है। उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। एडिशनल एसपी बोले- किसी को डिटेन नहीं किया एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया- पुलिस ने घर-घर जाकर CJP के कार्यकर्ताओं से समझाइश की है। फिलहाल कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में जाने की परमिशन नहीं है। किसी को डिटेन नहीं किया है। श्रीगंगानगर जिले में अभी तक CJP की कोई कार्यकारिणी सामने नहीं आई है। ये खबर भी पढ़ें राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा:परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संगठन सह प्रभारी दीपक बालियान को गुरुवार (8 अक्टूबर) रात को कठूमर (अलवर) में उनके घर से हिरासत में लिया गया। पार्टी के सह-प्रभारी आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि- रात 10 बजे पुलिस बालियान को जबरन पुलिस स्टेशन ले गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)