सीकर में पंचायतीराज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन है। पहले दिन सीकर में 2 प्रत्याशियों ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर कलेक्ट्रेट में 3 जगह जिला परिषद सदस्यों के नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच कलेक्ट्रेट सभागार की हेल्प डेस्क पर करवाई जा सकती है। नामांकन के दूसरे दिन सीकर जिला परिषद के लिए वार्ड नंबर-2 से कृतिका चौधरी और अनिता, वार्ड नंबर-3 से रूकमा, वार्ड नंबर-5 से ऊषा कुमारी, वार्ड नंबर-6 से मोहन सिंह, वार्ड नंबर-7 से महावीर प्रसाद, वार्ड नंबर-11 से महावीर प्रसाद और प्रभाती देवी, वार्ड नंबर-20 से सुभाष नेहरा और गणेश योगी, वार्ड नंबर-23 से सुशीला देवी, वार्ड नंबर-24 से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर-30 से छोटी देवी, वार्ड नंबर- 37 से हरि सिंह और राजेश कुमार मांडिया, वार्ड नंबर-39 से अभिलाषा, वार्ड नंबर-44 ताराचंद धायल और वार्ड नंबर-48 से पूजा और इमरता देवी ने नामांकन दाखिल किए हैं। पहले दिन मंगलवार को सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर-11 से नरेंद्र कुमार ने निर्दलीय और वार्ड नंबर-47 से नईम हुसैन ने कांग्रेस और निर्दलीय नामांकन दाखिल किए हैं। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार से 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं, पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है।