कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे खड़े ट्रक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने खड़े ट्रक से टकराए ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की लेन-8 पर कैथून थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे की है। हादसा बालापुरा व गोपालपुरा टोल के बीच हुआ। हादसे में एक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में लाया गया है। जबकि दूसरे युवक का पोस्टमॉर्टम कैथून में करवाया गया। कैथून थाना ASI बाबू लाल ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की 8 लाइन पर एक ओपन बॉडी खराब ट्रक खड़ा था। आज सुबह दिल्ली की ओर से आ रहा एक ट्रक खराब खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उसका ड्राइवर केबिन में फंस गया। वहां से गुजर रहे लोग ड्राइवर की मदद के लिए वहां आए। लोग केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक और ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे केबिन में फंसे ड्राइवर की मदद कर रहे 6 लोग घायल हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत, 6 घायल हुए घायलों में से सचिन गुर्जर निवासी तालवा पुलिस थाना कोटपूतली जिला जयपुर और जोमदीन बहरानंडा पुलिस थाना राजगढ़ जिला अलवर की मौत हो गईं। जोमदीन ट्रक के साथ ही था जबकि सचिन गुर्जर अपनी गाड़ी खड़ी कर मदद के लिए गया था। अब देखिए हादसे से जुड़े ये फोटोज… हादसे में ये हुए घायल हादसे में इसरायल निवासी थेकडा पुलिस थाना विजयमन्दिर जिला अलवर, बबलू निवासी गरोठ पुलिस थाना गरोठ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश, जाकिर निवासी अलावलपुर पुलिस थाना नूह जिला नूह हरियाणा, आमिन निवासी भंडारा पुलिस थाना जुरहरा जिला भरतपुर के चोटें आई हैं खबर अपडेट की जा रही है….