सीकर शहर में सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। संचालक अपने रेस्टोरेंट से घर जा रहा था। सांड का हमला इतना खतरनाक था कि जितेश का लंग्स बाहर आ गया। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड पर G5 के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर रेस्टोरेंट चलाने वाला जितेश (27) पुत्र रामदेव अपने रेस्टोरेंट से मंगलवार रात करीब 11 बजे आजाद नगर स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से सांड आया। सांड ने जितेश पर हमला किया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक के पिता रामदेव विदेश में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वे बुधवार को सीकर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार होगा। 5 साल में 12 लोगों की मौत बता दें कि शहर में पिछले 5 साल में सांड-गोवंश के हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद इन्हें शहर से दूर ले जाने के लिए नगर परिषद कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। यह खबर भी पढ़ें… सांड के हमले में 2 की मौत:ANM को उठाकर पटका, युवक के सीने के आर-पार हुआ सींग सीकर जिले में सांड के हमले में ANM और एक युवक की मौत हो गई। एएनएम अपने पीहर जा रही थी। गांव के बस स्टैंड पर उतरने के बाद अपनी चचेरी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थी। घर से करीब 500 मीटर पहले सांडशाला के पास बाहर घूम रहे सांड ने एएनएम को उठाकर पटक दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)