पहाड़ों पर ठंड का असर बढ़ गया है। कश्मीर में शोपियां में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पहलगाम और गुलमर्ग में भी पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इससे दिल्ली में भी ठंड बढ़ी है। यहां गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झोंकों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफान का असर सबसे ज्यादा होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रधेश और अंडमान-निकोबार में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को बारिश की संभावना है। बिहार के 13 जिलों में 21 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा में तूफान को देखते हुए एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और समुद्र तटों और पर्यटन स्थलों पर लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। सैटेलाइट तस्वीर में बादलों का मूवमेंट देशभर से मौसम की तस्वीरें अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान 21 नवंबर 22 नवंबर
कश्मीर के शोपियां में माइनस 3.4°C तापमान:दिल्ली में पारा 10 डिग्री पहुंचा; 8 राज्यों में साइक्लोन अकवान का असर, MP-छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
पहाड़ों पर ठंड का असर बढ़ गया है। कश्मीर में शोपियां में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पहलगाम और गुलमर्ग में भी पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इससे दिल्ली में भी ठंड बढ़ी है। यहां गुरु...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...