अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धानका जाति को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। ज्ञापन में लिखा है कि सरकार की हठधर्मिता व कुनीतियों के कारण राजस्थान में धानका जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। ज्ञापन में धानका जाति को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण कुमार, रामनिवास, जयसिंह, सुरत सिंह, मनोज, राजकुमार, इंद्र, सुरेंद्र, बजरंग आदि उपस्थित थे।