भीलवाड़ा शहर के सुखाड़िया स्टेडियम में 25 अक्टूबर को डेविल फिट एक्सपो-2026 होगा। दावा है कि भीलवाड़ा में यह फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का सबसे बड़ा आयोजन होगा। कार्यक्रम नेशनल बॉडी बिल्डर मोहम्मद अकरम खान (डेविल अक्की) के नेतृत्व में होगा। प्रतियोगिता में हैदराबाद, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से महिला व पुरुष 500 खिलाड़ी करीब भाग लेंगे।करीब 150 खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा चुका है। इवेंट को लेकर मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति की दीपिका ओझा, महेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ लोढ़ा, महबूब खान, गिरीश गारू आदि मौजूद रहे। खिताब के लिए होंगे कड़े मुकाबले मिस्टर नॉर्थ इंडिया व मिस्टर भीलवाड़ा खिताब के लिए कड़ा मुकाबला होगा। एक्सपो के दौरान कई रोमांचक मुकाबले आयोजित होंगे, जिनमें 'मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप' और 'मिस्टर भीलवाड़ा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप' मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से नामी बॉडीबिल्डर्स अपना दमखम दिखाने पहुंचेंगे। खिलाड़ियों के लिए विभिन्न श्रेणियां (कैटेगरी) निर्धारित की गई हैं-इनमें पुरुष बॉडीबिल्डिंग (मेंस बॉडीबिल्डिंग), क्लासिक फिजिक, पुरुष फिजिक (मेंस फिजिक), महिला बॉडीबिल्डिंग (विवमंस बॉडीबिल्डिंग), डिमिन श्रेणी (डेनिम कैटेगरी), फ्रेशर्स बॉडीबिल्डिंग श्रेणी शामिल है। बॉडी बिल्डिंग के अलावा शक्ति प्रदर्शन के लिए 'डेडलिफ्ट चैंपियनशिप' और 'आर्म रेसलिंग (पंजा) चैंपियनशिप' का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इवेंट में मिलेंगे 2.50 लाख के प्राइज इस मेगा इवेंट में कुल ढाई लाख रुपये के आकर्षक नकद पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे।आयोजन को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभावान युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक शानदार राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।