तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार रविवार को खत्म हो गया। दोनों सीटें SC के लिए आरक्षित हैं और यहां पांचतरफा मुकाबला है। सत्तारूढ़ TVK के संस्थापक और मुख्यमंत्री जोसेफ सी. विजय ने धारापुरम में तीन घंटे से ज्यादा लंबा रोड शो किया। उन्होंने करीब 40 किमी की दूरी तय की और लोगों से छोटी मुलाकातें कीं। 4 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 6 सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। इनमें तमिलनाडु की 2, पश्चिम बंगाल की 2 और पुडुचेरी की 1 विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा असम की 1 लोकसभा सीट भी शामिल है। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक, वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है। यानी 4 अक्टूबर शाम 5 बजे से 6 अक्टूबर को मतदान खत्म होने तक किसी भी तरह के प्रचार पर रोक है। मंगलवार को वोटिंग होगी। नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे। इन 6 सीटों पर करीब 25.04 लाख मतदाता हैं। नगांव अकेली लोकसभा सीट है, इसलिए वहां मतदाताओं की संख्या विधानसभा सीटों से काफी ज्यादा है। नगांव के लिए 18.17 लाख मतदाता दर्ज हैं। 4 राज्यों की चुनावी सीटें और उनके उम्मीदवार… पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर तमिलनाडु में मदुरांतकम और धारापुरम पुडुचेरी में थट्टनचावडी असम में नगांव सीट तमिलनाडु में TVK के लिए दोनों सीटें अहम सीएम विजय की पार्टी तमिलनाडु में दोनों सीटें जीतना चाहती है। इससे 234 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की संख्या बढ़कर 109 हो जाएगी। यह साधारण बहुमत से केवल 9 सीट कम होगी। कांग्रेस, VCK और IUML, TVK की अगुआई वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। दो वाम दल CPI (M) और CPI के दो-दो विधायक हैं। ये दोनों दल विजय सरकार को बाहर से अहम समर्थन दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वाम दलों ने मदुरांतकम और धारापुरम से एक-एक उम्मीदवार उतारा है। उन्होंने TVK और अन्य दलों पर पैसे बांटने के आरोप भी लगाए हैं। ----------- ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा की:TMC से आईं कोयल मल्लिक, उत्तराखंड के दिनेश आर्य को टिकट BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलन कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें…