हनुमानगढ़ जिले में एक किन्नर के मकान से चोर 51 तोला सोना और 10 लाख रुपए चुरा ले गए। जाते समय घर से के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो और दो कैम्पर गाड़ी में आग लगा दी। वारदात के दौरान किन्नर चन्नी बाई टिब्बी गई हुई थी। मामला सदर थाना क्षेत्र के धोलीपाल गांव का शनिवार देर रात का है। वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच की। थानाधिकारी राजीव रॉयल ने बताया- आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पीड़ित किन्नर ने बताया- मेरे हाथ में चोट लगी थी। इसलिए मैं अपना इलाज करवाने सादुलशहर गई थी। रात को फोन पर सूचना मिली तो चोरी की जानकारी हुई। फिर मैंने पुलिस को सूचना दी। दूसरे किन्नर समूह से मेरी रंजिश चल रही है।