धौलपुर में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रसेन सेवा सदन में अग्र मेले का आयोजन हुआ। पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गर्ग ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। मेले में घरेलू महिलाओं ने हैंडीक्राफ्ट उत्पादों और अलग-अलग व्यंजनों की 40 से ज्यादा दुकानें लगाईं। हस्तनिर्मित सामान, सजावटी चीजें, चाट और अन्य खाने-पीने के स्टॉल खास आकर्षण रहे। महिलाओं ने अपने हुनर और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ये उत्पाद बेचे। कल होगी भजन संध्या अग्रसेन समाज के मंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि धौलपुर जिले में 27 सितंबर से अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को श्याम भजन संध्या होगी। समाज अध्यक्ष राजीव मित्तल के मुताबिक, महोत्सव का समापन 12 नवंबर को होगा। मेले की व्यवस्थाएं संयोजक दीपक गोयल, उपसंयोजक रजत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने संभालीं। आयोजन में समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।