धौलपुर में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति ने मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन आयोजनों में करीब 975 लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह मेला ग्राउंड से मचकुंड तक दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसे नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर में महिलाओं के लिए रस्साकसी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सोमवार को टिकिया खाओ प्रतियोगिता भी हुई थी। सभापति गिरीश गर्ग ने कहा कि यह महोत्सव समाज को एकजुट करने और युवाओं-महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल, मनोज मित्तल, विशाल अग्रवाल, संयोजक दीपक कुमार गोयल, सहसंयोजक रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश मित्तल और मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी और समाजबंधु मौजूद रहे।