धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के बोरेली गांव में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना के करीब 8 घंटे के भीतर नादनपुर मोड़ से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि बोरेली निवासी रामनाथ ने 18 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामनाथ ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अनिल कुमार अपने परिवार के साथ दुकान पर आया और गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। जान से मारने के इरादे से की थी फायरिंग विरोध करने पर आरोपी अनिल घर में घुसकर छत पर चढ़ गया। उसने जान से मारने के इरादे से कट्टे से फायरिंग कर दी। इस दौरान रामनाथ और उसका बेटा बाल-बाल बच गए। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में बसेड़ी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बोरेली निवासी अनिल कुमार पुत्र विशनस्वरूप को गिरफ्तार किया।