धौलपुर में सरमथुरा थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चोरी की 4 भैंसें बरामद की हैं। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को भी पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बथुआ से चोरी हुई इन भैंसों को 24 घंटे के अंदर ढूंढ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनरेश (47) निवासी कृष्णापुरा और मान सिंह (47) निवासी लोकूपुरा के रूप में हुई है। अभियान के दौरान गैंदापुरा रोड से विकेश (23) निवासी कोटे चन्द्रावली को आबकारी अधिनियम में पकड़ा गया। उसके पास से 56 पब्बे शराब मिली। जुआ-सट्टे के 3 मामलों में अमीन, लक्ष्मण सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया गया। शांतिभंग के आरोप में बाबी और उस्मान अली भी पकड़े गए।