धौलपुर के दारा सिंह नगर में 220 मीटर लंबी सड़क का निर्माण काम शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। पार्षद पूजा तोमर ने सड़क निर्माण काम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से काम की क्वालिटी अच्छी रखने को कहा। पूजा तोमर ने बताया कि इलाके में विकास के काम प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। 220 मीटर सड़क बनने के बाद लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। इस दौरान पार्षद पूजा तोमर के पति और सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप परमार भी मौजूद थे। उन्होंने भी काम की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने पर जोर दिया। सड़क का काम शुरू होने पर इलाके के लोगों ने पार्षद पूजा तोमर और कुलदीप परमार का धन्यवाद दिया।