धौलपुर में रबी सीजन में किसानों को बिना रुकावट बिजली देने की तैयारी है। जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर SE विवेक शर्मा ने सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक ली, जिसमें बिजली सिस्टम रखरखाव की समीक्षा हुई। SE शर्मा ने निर्देश दिए कि सिंचाई के लिए बिजली में दिक्कत न हो। 33/11 केवी जीएसएस, ट्रांसफॉर्मर, फीडर, बिजली लाइनों का निरीक्षण कर मरम्मत प्राथमिकता से करें। ज्यादा लोड वाले इलाकों में अतिरिक्त क्षमता देने को कहा। कृषि ब्लॉक के हिसाब से बिजली सप्लाई दें, फॉल्ट पर तुरंत टीम भेजें। नए कनेक्शन जारी करने, 181 शिकायतें निपटाने, पीएम सूर्य घर योजना में रजिस्ट्रेशन बढ़ाने और राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश दिए। डिस्कॉम ने किसानों से बिजली लाइनों व ट्रांसफॉर्मरों के पास सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। समस्या पर तुरंत ऑफिस या हेल्पलाइन पर सूचना दें।