धौलपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अनिल मीणा करीब दो साल से फरार था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने कॉन्स्टेबल हरिमोहन की सूचना पर आरोपी अनिल मीणा को गांव हांसई से पकड़ा। उससे पूछताछ जारी है। उस पर पीएमओ कार्यालय की आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने का आरोप है। जांच में पता चला कि इन फर्जी प्रमाण-पत्रों से सितंबर 2019 से अक्टूबर 2024 तक 36,500 रुपए और मार्च 2020 से दिसंबर 2023 तक 52,050 रुपए की पेंशन ली गई। पालनहार योजना के तहत भी 1.58 लाख रुपए का अवैध लाभ लिया गया है। इस मामले में जयदीप और हेमलता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार अनिल मीणा पुत्र विजेंद्र सिंह मीणा, निवासी भवनपुरा, थाना सरमथुरा, धौलपुर को थाना प्रभारी रामकिशन यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।