धौलपुर के जीवांश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 5 महीने के एक मासूम की मौत हो गई। मासूम पिछले 6 दिन से अस्पताल में भर्ती था। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हंगामा मच गया। वे रोने लगे और अस्पताल के बाहर लोग जमा हो गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि छह दिन से इलाज चल रहा था, लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ती गई। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से जानकारी भी ली, पर बच्चे को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया बच्चे की मौत के बाद अस्पताल के बाहर तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बात कर मामले को शांत कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मासूम की मौत के सही कारणों और इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।