धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के रीछरा जंगल में एक खास दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। यहां एक मादा भालू अपने छोटे शावक को पीठ पर बिठाकर घूमती दिखी। शावक मां की पीठ से लिपटा हुआ था। जानकारों के मुताबिक, जंगल में खतरा महसूस होने पर मादा भालू शावक को सुरक्षित रखने के लिए उसे पीठ पर बिठा लेती है। आमतौर पर शावक मां के पीछे चलते हैं, लेकिन खतरे में मां उन्हें पीठ पर बैठाकर सुरक्षित जगह ले जाती है। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में भालुओं की संख्या लगभग 40 बताई गई है। अब इन जंगलों में दिन के समय भी भालू दिखने लगे हैं।