धौलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव रेखा यादव ने बुधवार को सखी वन स्टॉप सेंटर और राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थानों में सुरक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और आवासीय व्यवस्थाओं की जांच की। सखी वन स्टॉप सेंटर में दो महिलाएं मिलीं, जिनसे उनके मामलों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान रोशनी, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड किट, बच्चों के लिए अलग कमरा और हेल्पलाइन बोर्ड जैसी कई कमियां सामने आईं। सचिव ने सेंटर प्रभारी को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। किशोर गृह में 15 बालक और 2 शिशु मिले इसके बाद रेखा यादव ने राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया। यहां 15 बालक, 2 देखरेख वाले बालक और 2 शिशु मिले। उन्होंने बच्चों के रहने, सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों से बातचीत में उन्होंने पढ़ाई और खेलकूद में भाग लेने की जानकारी भी ली। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट बबीता वर्मा, अधीक्षक मुरारीलाल मीणा और डीएलएसए स्टेनोग्राफर राहुल डंडौतिया मौजूद रहे। सचिव ने निरीक्षण में सामने आई व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।