धौलपुर शहर की कई कॉलोनियों में बारिश थमने के बा भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। लीला बिहार कॉलोनी में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण लोदगों को काफी दिक्कत हो रही है। कॉलोनी की गलियों और रास्तों पर पानी भरा है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में जलभराव के साथ गंदगी और कीचड़ की समस्या भी है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जलभराव की वजह से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई परिवारों को मच्छरों और बदबू के कारण परेशानी हो रही है। पानी निकासी का सही इंतजाम नहीं कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि पानी निकासी का सही इंतजाम नहीं होने से बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है। पानी निकालने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। हालांकि, अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में जल्द से जल्द पानी निकालने का इंतजाम किया जाए। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव और सफाई भी कराई जाए। इससे जलभराव के कारण बीमारी फैलने से रोका जा सकेगा।