धौलपुर नगरपरिषद के नए बोर्ड की पहली साधारण सभा सोमवार को नगरपरिषद सभागार में हुई। इसमें जिला कलेक्टर, सभापति और नए पार्षदों का सम्मान किया गया। बैठक में 13 मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्षदों ने शहर की सफाई, जलभराव और अन्य बुनियादी समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। सभापति गिरीश गर्ग ने कहा कि उनके घर के सामने भी पानी भरा रहता है। उन्होंने व्यवस्थाएं सुधारने के लिए फिर से समय मांगा। ऑडिटोरियम का किराया भी घटाया यूडी टैक्स वसूली के ठेके पर पार्षदों ने भ्रष्टाचार की आशंका जताई। एकीकृत पार्क उद्यान विभाग से नगर परिषद को सौंपा जाएगा। शरद मेले को ठेके पर नहीं देने का फैसला भी हुआ। नगर परिषद ऑडिटोरियम का किराया 1 लाख से घटाकर 51 हजार रुपए किया गया। सभापति ने बताया कि दिवाली से पहले हर वार्ड में लाइटें लगेंगी। आवारा पशुओं और बंदरों को हटाने पर भी चर्चा हुई।