राज्य निर्वाचन आयोग ने धौलपुर में पंचायत चुनाव की तारीखें बदली हैं। त्योहारों के चलते मतदान अब 1 दिन पहले होगा। जिले में चुनाव तीसरे-चौथे चरण में होंगे। जिले की 6 पंचायत समितियों की 224 ग्राम पंचायतों में 730 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 7 लाख 3 हजार से ज्यादा मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अब धनतेरस के दिन उपसरपंच का चुनाव नए कार्यक्रम के अनुसार, तीसरे चरण में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। 5 नवंबर को पंच और सरपंच पद के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले यह 6 नवंबर (धनतेरस) को होना था, अब उस दिन उपसरपंच का चुनाव होगा। तीसरे चरण में धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ की 126 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। चौथे चरण में बसेड़ी, सरमथुरा और राजाखेड़ा की 98 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। प्रशासन ने नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियां शुरू की हैं।