धौलपुर में निहालगंज पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर सोनू जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 2 साल से फरार था। उसके खिलाफ कोर्ट से एक स्थायी वारंट और 2 गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने उसे पकड़ा। सोनू जाट निवासी जिरौली के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में वारंट लंबित थे। लगातार तलाश के बाद भी वह नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को धौलपुर के रीको एरिया से पकड़ा। पुलिस अब उससे आपराधिक मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।