धौलपुर के राधा बिहारी मंदिर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही राधारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे, जो देर रात तक आते रहे। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और राधारानी की पूजा की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने मिलकर भजन-कीर्तन किया। धार्मिक गीतों पर महिलाएं झूमती और नाचती दिखीं। कीर्तन के दौरान राधारानी के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। सैकड़ों महिलाओं के आने से मंदिर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। राधा अष्टमी के मौके पर रात को राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक गाने और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने खुशी से जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। राधारानी के जयकारों से पूरा मंदिर भक्ति से भर गया। महिलाओं ने भजनों पर नाचकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। देर रात तक चले धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं ने राधारानी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरे दिन मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।