धौलपुर में रेलवे स्टेशन के पास प्राचीन हनुमान मंदिर में आग लगाने के मामले में रेल चौकी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो दिन पहले मंदिर में हनुमान जी का चोला और धार्मिक किताबें जलाई थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरैया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले विमलेश नाथ सपेरा और उमेश नाथ सपेरा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों साधु की वेशभूषा में मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि नशे की हालत में उन्होंने हनुमान जी का चोला उतारा और धार्मिक किताबों में आग लगा दी। रेल चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश शर्मा ने थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। पुलिस अब घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने धार्मिक स्थल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।