धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय मूलचंद की बुधवार को आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मूलचंद पहाड़ी मरैना के रहने वाला था। वह चौधरीपुरा की ओर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया था। चौधरीपुरा जाते समय हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, मूलचंद 25 सितंबर को चौधरीपुरा की ओर पैदल जा रहे था। इसी दौरान चौधरीपुरा जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा के निजी अस्पताल में चला इलाज हादसे के बाद परिजन मूलचंद को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।