धौलपुर में आईएजी फाउंडेशन ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए एथलेटिक गेम्स आयोजित किए। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन पर सीआई मनियां खलील अहमद ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें मेहनत व अनुशासन का महत्व बताया। शिवानी यादव (यूपी) ने 400 और 200 मीटर ओपन दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर में खुड़िला की ईरा ने रजत, शिवानी शर्मा ने कांस्य, ओपन 200 मीटर बालक वर्ग में ग्वालियर के मंजीत ने स्वर्ण, सोमली के गुंटू ने रजत, मोदीपुरा के गौरव ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह संदीप गुर्जर (शहरोन) ने 3 किलोमीटर ओपन दौड़ में स्वर्ण, लंबी कूद राघवेंद्र (अकोला) ने जीती। 16 वर्षीय बालक 100 मीटर में खुड़िला के मंगल ने स्वर्ण, 14 वर्षीय बालक 100 मीटर में सोमली के सौरभ बघेल ने स्वर्ण, अंशु ने रजत, धारापुरा के रामकुमार ने कांस्य पदक जीता। इस आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिला।