धौलपुर जिले की सैंपऊ पंचायत समिति में 43 सरपंच और 443 वार्ड पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। यह प्रक्रिया एसडीएम अनिल गोयल की निगरानी में संपन्न हुई। लॉटरी पंचायत समिति के हॉल में निकाली गई। लॉटरी के बाद एससी, एससी महिला, ओबीसी, ओबीसी महिला, सामान्य और सामान्य महिला वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित किए गए। सरपंच पदों के आरक्षण के साथ ही सैंपऊ क्षेत्र के 443 वार्ड पंच पदों के लिए भी लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी प्रक्रिया के बाद पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है।