धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में एक टीचर से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। पीतमपुरा और विरोधा गांव के बीच रास्ते में बाइक सवार 3 बदमाशों ने कट्टा दिखाकर टीचर को रोका और उनका बैग छीनने की कोशिश की। शिक्षक श्रीकांत पीतमपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। वे स्कूल की कॉपियां जमा कराने विरोधा जा रहे थे। सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने उन्हें रोका। शिक्षक के बैग में नकदी या कीमती सामान नहीं था, सिर्फ जरूरी कागजात और स्कूल का सामान था। मामले की जांच में जुटी पुलिस शिक्षक ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर आने लगे। ग्रामीणों को आता देख तीनों बदमाश वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक से जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।