नागौर में आयोजित हो रहे राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के 7वें कोरोना वॉरियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में धौलपुर मेडिकल कॉलेज की धौलपुर टाइगर क्लब टीम हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से नर्सिंग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल होंगी। नागौर रवाना होने से पहले मेडिकल कॉलेज धौलपुर में टीम का स्वागत किया गया और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मेडिकल कॉलेज में खिलाड़ियों का स्वागत मेडिकल कॉलेज धौलपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह और नर्सिंग अधीक्षक मुकेश शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कप्तान संजय राठौर की अगुवाई में टीम रवाना कप्तान संजय राठौर और मैनेजर रणधीर सिंह ठाकुर के साथ धौलपुर टाइगर क्लब की टीम नागौर के लिए रवाना हुई। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। धौलपुर का नाम रोशन करने का संकल्प रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर धौलपुर का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। टीम अब नागौर में प्रदेशभर से पहुंचने वाली नर्सिंग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के बीच अपने खेल का प्रदर्शन करेगी।