धौलपुर में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। ऑनलाइन वोटिंग के बाद राजकुमार मीणा को जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं, जगतार सिंह संधू धौलपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने। राजकुमार मीणा को 4947 वोट मिले, जबकि योगेश तमौरी को 3106 वोट मिले। मीणा ने 1839 वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की। धौलपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर जगतार सिंह संधू को 1347 वोट मिले। उन्होंने जितेंद्र को 289 वोटों से हराया, जिन्हें 1058 वोट मिले थे। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों नए पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी दिखी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और कांग्रेस की विचारधारा मजबूत करेंगे।