डीडवाना में सोमवार को भाजपा ने पंचायती राज, जिला परिषद और पंचायत समिति डीडवाना के आगामी चुनावों पर कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती से चुनाव में जुटने को कहा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। जोधा ने कहा कि पार्टी पंचायती राज चुनाव में मजबूती से उतरेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डीडवाना पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनेगा और जिला परिषद की ज्यादा सीटें भी जीतेंगे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं में तालमेल बढ़ाने और ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।