डीडवाना के टाउन हॉल में 1 अक्टूबर को जिला स्तरीय 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' होगा। इस समारोह में अलग-अलग विभागों में चुने गए नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नए कर्मचारियों से सीधे बात भी करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रोजगार उत्सव के लिए पशुपालन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, व्यवस्थाओं और नए कर्मचारियों की मौजूदगी समेत सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की निगरानी करने और कार्यक्रम के दौरान कोई परेशानी नहीं हो, इसके भी निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से मिलकर काम करने और उत्सव को सफल बनाने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है।