डीडवाना में रॉयल्स क्रिकेट क्लब की वार्षिक बैठक क्लब अध्यक्ष कयामुदीन कुरेशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीडवाना-कुचामन जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को सुविधाएं देने पर चर्चा हुई। बैठक में जिले के खिलाड़ियों के ट्रायल करने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा, खिलाड़ियों को सही मंच और ट्रेनिंग चाहिए। RCA की प्रतियोगिताओं में शामिल करने पर भी चर्चा डीडवाना-कुचामन जिले की क्रिकेट टीम को भविष्य में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की प्रतियोगिताओं में शामिल करने पर भी चर्चा हुई। इससे खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 9 को होंगे चुनाव डीडवाना-कुचामन क्रिकेट संघ के चुनाव 9 अक्टूबर को डीडवाना में निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में होंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों पर भी बात हुई। क्लब सदस्यों ने जिले में क्रिकेट विकास के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया।