राजस्थान में शनिवार को पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज चुनाव दो चरणों में होंगे। जिले की कुल 298 ग्राम पंचायतों के लिए 1,190 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। तीसरे चरण में मकरानाा, पीलवा, नावां, परबतसर और ईटावा बामनिया में चुनाव होगा। चौथे चरण में लाडनू, डीडवाना, मौलासर और कुचामन सिटी में चुनाव होगा। तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 6 नवंबर को चुनाव होंगे। चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को चुनाव होंगे। तीसरे चरण में पांच पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए 538 बूथ तय हैं। मकराना (25), पीलवा (24), नावां (31), परबतसर (24) और ईटावा-बामनिया (26) की पंचायतें इसमें शामिल हैं। चौथे चरण में चार पंचायत समितियों की 168 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा, जिसके लिए 652 बूथ बनाए जाएंगे। लाडनूं (44), डीडवाना (47), मौलासर (36) और कुचामन सिटी (41) की पंचायतें इसमें शामिल हैं। प्रशासन मतदान केंद्रों की व्यवस्था, संसाधनों और कर्मचारियों की तैनाती सहित चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।