डीडवाना-कुचामन जिले में पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए रविवार को एक खास तलाशी अभियान चलाया। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर 211 पुलिसकर्मियों की 51 टीमों ने जिले में 307 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान 116 बदमाशों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 19 स्थायी वारंटी, 22 गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य मामलों में 15 और गंभीर मामलों में 7 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने 2 इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। शांति भंग करने के आरोप में 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नशीले पदार्थ, शराब और जुए से जुड़े कानूनों के तहत कुल 15 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा, हथियार कानून का एक मामला भी दर्ज किया गया।