डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ललासरी में 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का 4 दिवसीय आयोजन खत्म हो गया। इसमें 14, 17 और 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की जिलेभर से 87 टीमों ने हिस्सा लिया। 17 वर्ष छात्र वर्ग में मेजबान राउमावि ललासरी ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब जीता। 14 वर्ष छात्र वर्ग में मॉडल स्कूल परबतसर और 14 वर्ष छात्रा वर्ग में ज्योति पब्लिक स्कूल रिड (परबतसर) विजेता रहे। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में मॉडल स्कूल परबतसर ने जीत दर्ज की। 19 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि रोरु बड़ी और 19 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि भड़सिया विजेता बने। समापन समारोह ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मैनपाल सिंह और अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवराज कड़वा व हरवीर सिंह जाखड़ की मौजूदगी में हुआ। आयोजक विद्यालय की संस्थाप्रधान सरिता कुमारी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।