डीडवाना के समाजसेवी नितेश बाजारी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के सामाजिक प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने खुशी जताई। डीडवाना में उनके सम्मान में स्वागत समारोह हुआ। नगर परिषद उपसभापति हरीश मोदी के नेतृत्व में सामाजिक प्रतिनिधियों और अग्रवाल सम्मेलन पदाधिकारियों ने बाजारी का साफा-माला पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने इसे डीडवाना के लिए गर्व बताया और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव व सामाजिक काम से सम्मेलन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर सम्मेलन के डीडवाना-कुचामन जिला कोषाध्यक्ष कमल किशोर भारूका, युवा जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महामंत्री निखिल मित्तल, कोषाध्यक्ष भरत मोदी, महिला जिलाध्यक्ष कनिका रूवाटिया, महामंत्री सोनम भारूका, कोषाध्यक्ष राखी गोयल, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज मंत्री संजय सोनी, पारीक महासभा मंत्री नृसिंह पारीक, मोहित दलाल, संजय गिनोडिया, ऋषभ रूवाटिया, मनीष भारूका समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। नव-मनोनीत राष्ट्रीय मंत्री नितेश बाजारी ने सबका आभार जताया। उन्होंने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने और समाज हित के काम आगे बढ़ाने की बात कही।