डीडवाना-कुचामन जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ी पीयूष सैनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इंडो-नेपाल इंडिया सीरीज-2026 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उनकी इस जीत से खेल प्रेमियों और शहरवासियों में खुशी है। पीयूष सैनी हरिवंश पंवार के पौत्र हैं। उन्होंने अपने अच्छे खेल से यह सफलता पाई। भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना और स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए उपलब्धि है। इससे डीडवाना के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इंडो-नेपाल इंडिया सीरीज का मकसद खेलों से भारत को आगे बढ़ाना है। यह एशियाई देशों के बीच मेलजोल और खेल भावना को मजबूत करता है। पीयूष की की सफलता पर खेल प्रेमियों, स्थानीय लोगों और परिवार ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।