डीडवाना आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के संदर्भ में डीडवाना विधायक यूनुस खान 5 अक्टूबर को मौलासर पंचायत समिति क्षेत्र के लिए विस्तृत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम डीडवाना स्थिति विधायक जन सेवा केंद्र पर आयोजित होगा। पंचायत समिति मौलासर के सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों के चुनावों तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा होगी। बैठक में संबंधित पंचायत समिति वार्डों से जुड़े जिला परिषद वार्डों की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।