शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने आज डीडवाना विधायक यूनुस खान से मुलाकात की। दोनों निर्दलीय विधायकों की इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। निर्दलीय नेताओं के साथ आने और किसी नए राजनीतिक मंच या तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। डीडवाना विधायक से मुलाकात और प्रदेश में तीसरे मोर्चे की आहट पर जब भाटी से पूछा गया तो बोले- मैं साधारण परिवार से आता हूं और जनता के बीच रहने वाला व्यक्ति हूं। यहां तक जनता के प्यार ने पहुंचाया है। आगे क्या होगा, यह जनता का आदेश और ईश्वर की मंजूरी तय करेगी। इधर, भाटी ने EWS नियमों में जल्द सरलीकरण और ढील नहीं दी गई तो दिल्ली कूच ऐलान किया। इससे पहले भाटी की यात्रा आज डीडवाना पहुंची। मिर्धा स्टेडियम में जनसभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। केंद्र की शर्तों पर भाटी ने उठाए सवाल जनसभा में विधायक भाटी ने केंद्र सरकार के EWS आरक्षण की शर्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में EWS से जुड़ी कई शर्तें हटाई गई, लेकिन केंद्र में अभी ऐसी शर्तें है, जिनके कारण युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र से बातचीत कर इन शर्तों में जरूरी बदलाव कराने की अपील की। भाटी और यूनुस खान की मुलाकात से चर्चा तेज जनसभा के बाद भाटी ने शिवबाड़ी मंदिर में दर्शन किए और निर्दलीय विधायक यूनुस खान से मुलाकात की। ………… ये खबर भी पढ़ें… रविंद्र भाटी पुलिस से बोले- दादागिरी जेब में रखें:सुधरे नहीं तो इलाज होगा; माइक बंद हुआ तो भड़के, कहा- आवाज नहीं दबेगी