बारां | अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा आंदोलन दिया ने उम्मेदपुरा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका उद्देश्य युवाओं को मौजूदा समय की चुनौतियों के प्रति जागरूक करना, व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास था। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सही उपयोग करने, समय प्रबंधन, सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक असर आदि पर चर्चा की गई। वहीं रिलेशनशिप के तहत परिवार, दोस्ती, सामाजिक रिश्तों में संवाद पर जोर दिया गया। विश्वास, संस्कार के महत्व पर बात हुई। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संतुलन पर चर्चा हुई। नेतृत्व क्षमता के विकास पर बात हुई। युवाओं की चुनौतियों पर चर्चा हुई। आध्यात्मिक समाधान पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम के बाद हनुमान मंदिर पार्क परिसर में पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। ललित मीणा, मनोज मीणा, प्रवीण मीणा, राहुल मीणा, लखन मीणा, जितेंद्र मीणा, सोनू मीणा, फतेह सिंह मीणा, डॉ. रामरतन गुर्जर, दिलीप सिंह, मानसिंह मीणा, अशोक प्रजापति, अभिषेक मीणा, सूरज मीणा, रोहित मीणा, सन्नी मीणा, शैलेश नागर, शुभम मालव, ओमप्रकाश मीणा, डॉ. मुकेश मीणा सहित कई युवा मौजूद थे।