घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू व विमुक्त घुमंतू (डीएनटी) समाज से जुड़े डीएनटी संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक एक होटल में जिलाध्यक्ष दिलखुश योगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में डीएनटी समाज के प्रमाण पत्र, आरक्षण, शिक्षा व रोजगार, सरकारी योजनाओं का लाभ, आवास व पट्टा सहित अन्य मुद्दों पर पदाधिकारियों व समाजबंधुओं ने सुझाव रखे। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारों व मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने की बात कही। बैठक में पंचायत चुनावों में डीएनटी समाज के अधिक से अधिक लोगों को चुनाव मैदान में उतारने पर भी चर्चा हुई। जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा हुई। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान डीएनटी संघर्ष समिति राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह कालावत, नवनिर्वाचित पार्षद हरेंद्र सिंह व मदन लाल का माल्यार्पण किया गया। बैठक में नूर मोहम्मद, मुकेश योगी, ओमप्रकाश सांसी, गफूर मीरासी, सत्यनारायण योगी, गुल मोहम्मद कलंदर, रईस कलंदर, लक्ष्मण योगी, सुरेश योगी, लाल सिंह, हेमराज योगी, सीताराम जोगी, गुड्डू, राहुल, गंगू आदि मौजूद रहे।